शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए मासिक बैठक का निर्णय
भागलपुर, अगस्त 9 -- सुल्तानगंज । निज संवाददाता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की अंचल इकाई सुल्तानगंज की बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय बेलारी, सुल्तानगंज में प्रखंड अध्यक्ष सह जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय कार्यों तथा संगठनात्मक मजबूती से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक माह नियमित रूप से अंचल स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अंचल सचिव मधुसूदन कुमार, अनुरंजन कुमार, अनुराग कुमार, संतोष कुमार रजक, संजय रजक, विनोद कुमार पंडित, बलराम कुमार, अमित कुमार, रणवीर नित्या, रविशंकर, पवन मंडल आदि मौजूद थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.