एटा, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा.इंद्रजीत प्रजापति से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को चर्चा की। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से वेतन समय से न आने, शिक्षक एक अप्रैल 2005 से पहले के थे वह पुरानी पेंशन से अच्छादित हुए हैं। उनके एनपीएस की धनराशि जीपीएफ में परिवर्तन नहीं हुई है। कुछ पदोन्नति प्रकरणों, प्रोन्नत वेतनमान की पत्रावलियां कार्यालय में जमा है उनका अभी निस्तारण न होना, डीएलएड जैसी परीक्षाएं माध्यमिक विद्यालय में कराई जाती है। ड्यूटी बेसिक के अध्यापकों की लगाई जाती है। माध्यमिक, बेसिक विद्यालयों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। डीआईओएस ने आश्वस्त किया वित्तीय वर्ष बदलने के कारण वेतन मे...