मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,निज संवाददाता। स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2024 के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग एवं प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह काउंसिलिंग छह फरवरी से 11 फरवरी तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) मिठौली में आयोजित की जाएगी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने इसके लिए निर्देश जारी किया गया है। विभागीय गाइड लाइन के अनुसार, काउंसिलिंग कार्य को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न काउंटरों पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी काउंटर पर प्रतिनियुक्त किये गये कर्मी प्रमाण पत्र सत्यापन के उपरांत काउंसिलिंग पत्र पर हस्ताक्षर के लिए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार को काउंटर संख्या एक पर तैनात किया गया है। वहीं सहायक कंप्यूटर प्रोग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.