शिक्षक संस्कार, चरित्र और राष्ट्र का निर्माता : डॉ. राजेश
प्रयागराज, अगस्त 12 -- दशाश्वमेध घाट पर लोक कल्याण के निमित्त रुद्राभिषेक महोत्सव आयोजित किया गया। वॉयस ऑफ टीचर्स (वोट) के अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र 'धीर' ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के संस्कार, चरित्र और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला राष्ट्र निर्माता है। परमार्थ उत्थान एवं अनुसंधान संस्थान के स्वामी पद्मनाभानंद ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक है। आचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के नैतिक निर्माण से ही आदर्श नागरिकों का निर्माण होगा। आचार्य आयुष त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शिक्षक संस्कार, चरित्र और राष्ट्र का निर्माता : डॉ. राजेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.