शिक्षक संवर्ग व बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिव्यागंजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) तथा लघु सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा की प्रॉविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आयोग की सूचना के मुताबिक कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। भुगतान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपत्ति में किसी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.