बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड कैंपस में शुक्रवार को शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण कुलपति द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रो. विनय ऋषिवाल के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रो. मनोज कुमार सिंह, महामंत्री पद पर डॉ. सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रामकेवल, संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. प्रिया सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज राय को शपथ दिलाई। शिक्षक संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के नियमानुसार शिक्षकों के हितों की रक्षा व विश्वविद्यालय के विकास एवं संचालन में सकारात्मक सहयोग प्रदान करते रहने की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों के हितों तथा विश्वविद्यालय के विकास व चुनौतियों के संदर्भ में अपने विचार साझा किए। महामंत्री डॉ. सुरेश कुमार ने शिक्षक संघ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.