शिक्षक संघ भवन में जुटे शिक्षक, पुरानी व्यवस्था की बहाली व एरियर भुगतान को लेकर बनाई रणनीति
जमुई, जुलाई 20 -- चंद्रमंडीह नि स बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट जिला इकाई जमुई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन चकाई में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवर रजक उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद रावत ने की और मंच संचालन विकास कुमार द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित विभिन्न कोटि के शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा और एकजुटता का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षकों के कल्याण हेतु 10 सूत्री मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व की भांति शनिवार को हाफ डे करने, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, विशिष्ट व प्रधान शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देने और सभी शिक्षकों की प्रोन्नति व बकाया एरियर के अविलंब भुगतान की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.