शिक्षक संघ पांडेय गुट का प्रांतीय सम्मेलन 19 को
कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 19 जुलाई को लखनऊ स्थित लाल हीरालाल केसरानी धर्मशाला नरही में होगी। प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि इस बैठक में आठवें वेतन आयोग को लागू करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को चिकित्सकीय कैशलेस सुविधा देने, पुरानी पेंशन बहाल कराने, बकाया 18 माह का महंगाई भत्ता भुगतान करने, नगर प्रतिकर भत्ता बहाल कराने, परिवार कल्याण प्रोत्साहन भत्ता दिलाने आदि मांगों को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के पदाधिकारी भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.