मुरादाबाद, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई है कि शिक्षकों का एफएल प्रशिक्षण और समर कैंप की धनराशि का भी भुगतान कराया जाए, इसके अलावा जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाना है, उसका निस्तारण कार्यालय से शीघ्र कराया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह ब्लॉक, मंत्री चरित्र कुमार के अलावा विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...