नैनीताल, अप्रैल 25 -- भीमताल। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने शनिवार को बीआरसी मेहरागांव में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम कराया। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शिक्षकों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया। संघ ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यहां इला गैड़ा, राकेश सती, कमलेश पांडे, अभिषेक स्वर्णकार, अंजना पंत, कंचन रावत, योगेश जोशी, संजय पांडे, योगिता तिवारी, शैलेंद्र जोशी, दीप्ति बोहरा रहीं। संचालन दीप चंद्र पंत और डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...