शिक्षक संघ ने सुमनलता यादव को किया सम्मानित
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कानपुर मंडल के प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री एवं जिलाध्यक्ष उदय नारायण यादव तथा विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्रियों की ओर से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने कहा कि कानपुर मंडल के प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री एवं जिलाध्यक्ष बड़े भाई उदयनारायण यादव सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री, कन्नौज बीआरसी पर उपस्थित छोटे-बड़े भाई-बहनों एवं सभी शिक्षकों द्वारा जो स्नेह और सम्मान मिला है, उसे वह सदैव याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.