रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन की अगुवाई में शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को 4 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के महासचिव प्रेम प्रसाद राणा ने बताया कि अधिसूचना 2144 पर समीक्षा करने, संकल्प संख्या 157 का लाभ सभी शिक्षकों को शीघ्र देने, सहायक आचार्यों से शपथ पत्र लेकर वेतन शुरू करने से संबंधित आदेश सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी करने तथा पूरक पोषाहार की राशि में बढ़ोतरी का अनुरोध किया गया। शिक्षा सचिव ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...