रांची, जुलाई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) का लाभ देने की मांग को खारिज किए जाने पर विरोध दर्ज कराया है। संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने शिक्षा विभाग के तर्कहीन आदेशों पर आपत्ति जताई है। बताया कि शिक्षा सचिव का कहना है कि प्रोन्नति नियमावली होने के कारण शिक्षकों को एमएसीपी नहीं दिया जा सकता। संघ ने पलटवार करते हुए कहा कि 1986 से लागू नियमावली में अधिकांश पदों पर वित्तीय लाभ ही देय नहीं है। संघ ने सवाल उठाया कि जब राज्य कैबिनेट के निर्देश पर सदस्य राजस्व परिषद की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी बनी हुई है, तो विभाग खुद निर्णय क्यों ले रहा है। यह भी पढ़ें- एमएसीपी के आदेश के खिलाफ झारोटेफ का विरोध संघ ने 2022 की अंतरविभागी...