रांची, फरवरी 19 -- रांची। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद से मुलाकात की। संघ ने शिक्षा के उन्नयन हेतु निदेशक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों की नीतिगत समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा हुई। मौके पर संघ के इंद्रदेव प्रसाद, कुर्बान अली, भवेश चंद्र महतो, मुकेश सिंह, मोहन लाल महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.