रांची, अप्रैल 24 -- रांची। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से नवनियुक्त सहायक आचार्यों के अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है। संघ के प्रधान सचिव चितरंजन कुमार ने कहा कि नियुक्ति के छह से नौ माह बीतने के बाद भी वेतन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। आर्थिक तंगी के कारण शिक्षक मानसिक तनाव और दैनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संघ ने सरकार से शीघ्र भुगतान की अपील की है ताकि शिक्षक एकाग्रता के साथ शिक्षण कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.