रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- असद जावेद, खटीमा। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज चकरपुर में हुए घटनाक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के सदस्यों ने कहा कि बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा के साथ दुर्व्यवहार से अधिकारियों का मनोबल गिरेगा। कुशवाहा खटीमा एवं सितारगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सहित उपशिक्षा अधिकारी के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। चेतावनी दी कि दुर्व्यवहार के दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा। इस दौरान कमान सिंह सामन्त, छविराज कफलिया, जितेन्द्र कुमार यादव, नितिन चौहान, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश राणा, भोपाल सिंह, रमेश रावत, अरविन्द गोस्वामी, महेशपाल सिंह रौतेला, गौरी शंकर जोशी, याकूब अली, दिनेश बगोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.