जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की तरफ से होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, टीडी डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केबी यादव तथा राजा श्रीकृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है। इस मौके पर डॉ. जीएन सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द, जिलाध्यक्ष रितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.