शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र
लखनऊ, जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीएसए को शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान का 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वेतन भुगतान, पारदर्शी शिक्षक समायोजन, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ, ऑनलाइन पोर्टलों की तकनीकी समस्याओं का समाधान और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं के समयबद्ध समाधान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इस अवसर पर बृजेश कुमार मौर्य, मोहम्मद रियाज, मुकेश अवस्थी, अंकुर कश्यप और रिंकू रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.