अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़ । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा एवं जिला महामंत्री इंद्र जीत सिंह ने बीएसए के समक्ष शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने निलंबित शिक्षकों को तुरंत बहाल करना, यदि शिक्षकों की सी एल बकाया है तो अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन न काटना, शिक्षकों के चयन वेतनमान लगाना, विशिष्ट बीटीसी 2009 के मानदेय को दिलवाना, जनगणना में दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों की ड्यूटी न लगाना, चयन वेतनमान लगाना आदि मांगों रखा। बीएस डॉ. राकेश सिंह ने जल्द ही समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.