कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने बीएसए को शिक्षक समस्याओं का निराकरण करने के लिए छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव व जिला महामंत्री आदित्य गौतम ने बीएसए को ज्ञापन देते हुए बताया कि जनपद के अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहाकि कार्यालयों में दलाल के रूप में कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण में कार्यवाही का भय दिखाकर शिक्षको से धन उगाही की जाती है। वहीं भ्रष्ट दलाल प्रवृत्ति के आदी शिक्षक भी अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन न करके उच्चाधिकारियों/विभागीय मंत्री के साथ फोटो वायरल कर विभाग की छवि धूमिल कर रहे है। यह भी पढ़ें- मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न विद्यालयों तक पहुंचाया जाए बीईओ कार...