शिक्षक संघ ने पूर्व महामंत्री वेदपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर, जुलाई 23 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की ओर से गुरुवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री वेदपाल सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ निवासी वेदपाल सिंह ने प्री-स्कूल शिक्षा के विकास और शिक्षक हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। आंगनबाड़ी स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा की अवधारणा को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2013 में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रामलीला मैदान में हुए अखिल भारतीय प्रदर्शन का भी उन्होंने नेतृत्व किया था। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता वेदपाल सिंह का निधन, शोक की लहर उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शिक्षकों ने उनके आदर्शों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.