भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के शिक्षक संघ भुस्टा ने पांच मार्च को अवकाश की मांग की है। महासचिव डॉ. जगधर मंडल ने कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा से आग्रह किया है कि वे विशेष अवकाश घोषित करें। उनका कहना है कि लोकभवन से होली का अवकाश दो से चार मार्च है। काफी संख्या में शिक्षक राज्य के बाहर के हैं। होली चार मार्च को है, ऐसे में पांच मार्च को दूर रहने वाले शिक्षकों को आने में कठिनाई होगी। यह मांग टीएमबीयू के तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने पूर्व में ही किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.