कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर देहात,संवाददाता। बरौर के प्रधानाचार्य के प्रबंधक द्वारा निलंबन के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने अकबरपुर मूल्यांकन केंद्र पर धरना देकर बहिष्कार का एलान किया। सूचना पर पहुंचे डीआईओएस ने समझकर धरना खत्म कराया।बरौर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार का प्रबंध तंत्र से विवाद चल रहा है। इस पर प्रबंधक की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेयगुट की ओर से उत्पीड़न का आरोप लगाकर अकबरपुर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 11 बजे से पहुंचकर धरना शुरू कर दिया गया। शिक्षक संघ की ओर से मूल्यांकन बहिष्कार की भी घोषणा की गई। धरने की सूचना पर डीआईओएस ब्रजभूषण चौधरी भी अकबरपुर पहुंचे। उन्होंने शिक्षक नेताओं को उनके निलंबन का उनके स्तर से अनुमोदन न किये जाने का आश्वासन दिया। इसस...