बरेली, मार्च 13 -- फतेहगंज पश्चिमी। खिरका के कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने समीक्षा बैठक की। जिला अध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र गंगवार ने संगठन की रणनीति पर प्रकाश डाला। आईटी सेल के जिला प्रभारी शशिभूषण कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के बारे में बताया। जिला उपाध्यक्ष हरीश बाबू गंगवार ने चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में जाने की जानकारी दी। यहां संजय कुमार शर्मा, गुलरेज जैदी, जितेंद्र पाल सिंह, अमित सिंह, हेमंत गंगवार, समर पाल गंगवार, मो. रईस, राजेंद्र पाली, राहिद खान, चंद्रपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.