अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- इंदईपुर, संवाददाता। खंड शिक्षा कार्यालय बसखारी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ ने शिक्षकों के लिए लागू की गई टीईटी के विरोध में बैठक हुइ। जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने टीईटी लागू करने के सरकारी फरमान का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने कहा कि शिक्षकों पर लागू टीईटी सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शा रहा है। शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। न ही ऐसे तानाशाही रवैए को बर्दाश्त की जाएगी। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित हुआ कि टीएफआई के बैनर तले सभी शिक्षक संगठनों को एक सुर में टीईटी व्यवस्था का विरोध करना पड़ेगा। सभी शिक्षकों ने एक सुर में समर्थन करते हुए सरकारी आदेश का विरोध करने का निर्णय लिया तथा आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में जूनियर शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.