शिक्षक संघ ने जैक सचिव को किया सम्मानित
रांची, जुलाई 8 -- रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जैक सचिव एसडी तिग्गा को सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव ने शिक्षकों से प्रारंभिक विद्यालयों में समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने और आठवीं बोर्ड में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्ययोजना बनाकर तैयारी कराने की अपील की। वार्ता के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में अजय ज्ञानी, राजेश दास, भूदेव चंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बद्री विशाल, राजेश कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद को हर सूचकांक में आगे लेकर जाएंगे : शालिनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.