प्रयागराज, अप्रैल 4 -- राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट ने अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी को पत्र लिखकर राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के 90 प्रतिशत जीपीएफ भुगतान का आदेश जारी करने की मांग की है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडेय और प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव ने कहा कि विभिन्न जनपदों के प्रकरण शिक्षा निदेशालय में लंबित हैं। महोबा के प्रधानाध्यापक दिनेश सोनी और कानपुर के विनोद यादव के प्रकरण फरवरी 2026 से शिक्षा निदेशालय में लंबित हैं। अधिकांश जान-बूझकर रोके गए हैं। जल्द भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में धरना देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.