शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद के विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से उनके प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश वर्मा, जिला मंत्री अमित यादव, कोषाध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा, जिला संरक्षक विजयपाल गंगवार, रजनीकांत, कन्हैयालाल, राजकुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.