भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश सचिव राणा कुणाल सिंह और जिला प्रभारी राजकुमार ने शुक्रवार भारतीय स्टेट बैंक भीखनपुर शाखा के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार से मिलकर दिवंगत शिक्षक चंदन कुमार की पत्नी रूबी कुमारी को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश सचिव ने बताया कि 2025 में गोराडीह प्रखंड में कार्यरत शिक्षक का निधन सड़क दुर्घटना में हो गई थी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि दिवंगत शिक्षक के परिजन को एक्सीडेंटल डेथ पर एक करोड़ की राशि उनके स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज वाले सैलरी खाता के कारण मिला है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक अपने एसबीआई सैलरी खाते को अविलंब स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज में रूपांतरित करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.