उरई, फरवरी 2 -- उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन की बैठक शिक्षक भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र और जिलामंत्री नरेश निरंजन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अभिषेक निरंजन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक नदीगांव का अध्यक्ष तथा केशव दुबे को ब्लॉक मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, चयन वेतनमान के एरियर एवं अन्य लंबित एरियर भुगतान को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिला संरक्षक संजय दुबे, उपवन सिंह, राजेन्द्र निरंजन, मनीष समाधिया, राजेश शुक्ला, लालजी पाठक, महेंद्र वर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.