गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षक संघ के चुनाव में विजेता प्रतिनिधियों का बुधवार को स्वागत किया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए अध्यक्ष के पद पर प्रोफेसर राहुल सिंह तथा महामंत्री के पद डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के साथ ही संयुक्त मंत्री डा. उज्जवल सिंह, डा. अभिषेक तिवारी, डा. प्रिया शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष के रूप में डा. सुशील कुमार सिंह को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम भेट किया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिंह को भी माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान संचालन महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर रामदुलारे ने तथा अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र पांडेय ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.