जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज, जमुहाई में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। कुल 22 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया।अध्यक्ष पद के लिए शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव, डा. जय प्रकाश सिंह जेपी ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुजीत पटेल, डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और डॉ. जितेंद्र कुमार राव ने नामांकन दाखिल किया है। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रेखा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनील कुमार सिंह और कार्यालय मंत्री पद पर डॉ. श्यामसुंदर उ...