भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की खबर शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष के निधन पर शोकसभा, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि नगर पालिका मध्य विद्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा शिक्षक हितों के लिए उनके संघर्ष को किया गया याद भभुआ, नगर संवाददाता। नगर पालिका मध्य विद्यालय परिसर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष देवमूरत तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रधान सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके शिक्षक हित में किए गए संघर्षों एवं योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा आजीवन शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और समस्...