बेगुसराय, मार्च 19 -- खोदावंदपुर। बेगूसराय जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष 96 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद सिंह का निधन बुधवार की रात हो गया। वह फफौत पंचायत के मटिहानी गांव स्थित वार्ड नं 20 के निवासी थे। वह श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल के स्थापना काल से ही सहायक प्रधानाध्यापक रहे। बाद में उनका पदस्थापन जेके उच्च विद्यालय बेगूसराय में प्रधानाध्यापक पद पर हो गया। वहां से वह वर्ष 1990 ई में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपनी पहचान जिला स्तर पर फुटबॉलर के रूप में भी बनाई थी। उनके निधन पर उनके सहयोगी रहे सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रशेखर चौधरी, हर्षित नारायण सिंह, अरुण कुमार झा, शिक्षाविद डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, पूर्व मंत्री अशोक कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, डॉ मृत्यंजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जय देव कुमार उर्फ सिंटू, अजय...