रुद्रपुर, मार्च 8 -- जसपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुर के नगर अध्यक्ष अमित त्यागी के वृद्ध पिता को कार सवार ने उड़ा दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस कार की तलाश में जुट गई है। रविवार को ग्राम नादेही निवासी शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष के 80 वर्षीय पिता रामराज त्यागी अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। चीनी मिल गेट के सामने से आई कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामराज त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। लेकिन हालत नाजुक होने पर डा. ने उन्हें काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। रामराज त्यागी का काशीपुर के सहोता अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद फरार कार...