शिक्षक संघ की बैठक में योजनाओं पर हुई चर्चा
गोरखपुर, जून 26 -- खजनी टेकवार। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा टेकवार में मुख्य प्रबंधक कल्याण प्रकाश एवं शाखा प्रबंधक रौशन कुमार की उपस्थिति में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न आकर्षक एवं लाभकारी वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य प्रबंधक कल्याण प्रकाश ने उपस्थित शिक्षकों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा एवं बेहतर रिटर्न की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर खजनी शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय, सूर्य प्रकाश पांडेय, उमेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.