पूर्णिया, जून 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रमंडलीय ऑनलाइन बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राज्य संघ के बैठक में लिए गए आंदोलनात्मक, सांगठनिक मजबूती पर लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्णिया, कटिहार, अररिया,किशनगंज के अध्यक्ष, प्रधान सचिव, कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रखंड के संघीय पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ की प्रमंडल स्तरीय बैठक में लिये अहम निर्णयबैठक के मुख्य बिंदु बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति एवं विभाग के अड़ियल रवैये का दंश शिक्षक झेल रहे हैं। अभी वर्तमान में जो स्थानांतरण नियमावली बनाई गई वह भी काफी त्रुटिपूर्ण है, नियमावली में प्...