रांची, मई 2 -- नामकुम, संवाददाता। झारखंड अल्पसंख्यक और सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय वार्षिक आमसभा शनिवार को सामलौंग स्थित निर्मला मध्य विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें राज्यभर के 847 विद्यालयों के लगभग ढाई हजार शिक्षकों ने भाग लिया। आमसभा में 1 दिसंबर 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन से जुड़ी समस्याओं, सहायक आचार्य पद पर नियुक्त शिक्षकों की नियमावली, स्वास्थ्य बीमा योजना तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया गया। इसमें जेफ्रीनियुस तिर्की को अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह और पीटर खेस को उपाध्यक्ष, निरंजन कुमार सांडिल को महासचिव, राजेंद्र गोप को सहसचिव, बसंत मिश्रा को सहसचिव तथा सरोजनी एक्का को कोषाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.