शिक्षक संघ की कोषाध्यक्ष बनने पर डॉ. सुनीति लता का सम्मान
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर डॉ. सुनीति लता का समारोहपूर्वक सम्मान किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ. सुनीति लता का चयन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी डॉ. सुनीति को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सुनीति लता ने महाविद्यालय परिवार का आभार जताया। यह भी पढ़ें- अमृता व हर्षिता ने अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण किया यूजीसी नेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.