शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमेंडल मिला डीएसई से, विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
सिमडेगा, अगस्त 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो अली इमाम के नेतृत्व में शिक्षको का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसई से मिला। मौके पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने डीएसई से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें सभी प्रखंडों के शिक्षकों का वेतन समय से भुगतान करने की मांग की गई। डीएसई को बताया गया कि जुलाई माह का वेतन टी टांगर प्रखंड का अब तक बिल ट्रेजरी में नहीं गया जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। एमडीएम में चार महीने से राशि नहीं जाने के कारण मध्यान भोजन चलाना प्रभारी प्रधानाध्यापक को मुश्किल हो रही है। मौके पर डीएसई ने सभी समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर दुख नायक, मॉरिस केरकेटटा, अमानुल्लाह खान, मो साजिद, मो अबरार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.