लखीमपुरखीरी, मई 1 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे स्थानीय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस धरने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, धारा 18 व 21 की समाप्ति तथा समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल हैं। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। शिक्षक नेताओं का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षक आज करेंगे प्रदर्शन उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को स...