जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में शुरू होगा। जिसमें जौनपुर और गाजीपुर के 560 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पांच बूथ मतदान के लिए बनाए गए हैं।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुआही में सुबह नौ बजे से अधिवेशन प्रक्रिया होगी। जिसमें कुलपति प्रो. वंदना सिंह भी शामिल होंगी। उसके बाद 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। बूथ नंबर 1- 2- 3 में जौनपुर के 14 कॉलेज के शिक्षक भाग लेंगे। वहीं गाजीपुर के शिक्षक बूथ नंबर चार और पांच में तीन बजे शाम तक मतदान होगा। चार बजे के बाद मतगणना करायी जाएगी। कुल 21 प्रत्याशियों के भाग का फैसला होना है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के ...