शिक्षक संकल्प कर ले तो अनेकों महापुरुषों का निर्माण कर सकता हैः डॉ. हर्षवर्धन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि किसी विद्यालय में जाना एक मंदिर में जाने के समान है। हमारा पहला भगवान घर में माता-पिता और दूसरा शिक्षक होता है। शिक्षण साधारण प्रोफेशन नहीं है। शिक्षक यदि संकल्प कर ले तो न जाने कितने महापुरुषों का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने कहा कि शिक्षक होना गर्व की बात है। उनमें ज्ञान, जुनून और करुणा भाव होना चाहिए। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सेठी ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: विद्यार्थियों ने शिक्षक बन सहपाठियों को पढ़ाया पाठ इस दौरान रेनू चौधरी, अनिल कुमार एवं दीपक शर्मा को आदर्श शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.