काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रेक्षागृह गेट पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को छबील बांटीं। इसका शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने किया। यहां संयोजक बलजीत सिंह सुमेरिया, एमसी आर्या, सुनील कुमार उपाध्याय, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, दिनेश चंद्र गोस्वामी, चौ. नवनीत कुमार, मनोज कुमार विश्नोई, खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन अध्यक्षा शालिनी शर्मा, नीलम सूंठा, मनीषा चौहान, कल्पना नौडियाल, पूनम चंयाल आदि रहे। वहीं बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल गेट पर कुमाऊं वैश्य महासभा महिला शाखा ने छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरण किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर कई स्थानों पर लगे छबील यहां महासभा अध्यक्ष प्रीत...