शिक्षक शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी 20 हजार का इनामी चमन गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- बंजरिया, एस । बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी पंचायत के शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपित जफीर आजाद उर्फ चमन को पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में मोतिहारी के मेरिन ड्राइव के पास से गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार की निगरानी में गिरफ्तारी की गई है । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। घटना में आरोपित की भूमिका व हत्या के पीछे के कारणों को लेकर जानकारी जुटा रही है। इस साजिश में कौन कौन शामिल था । इसकी भी जानकारी ले रही है। बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि शमशाद हत्याकांड के बाद एस पी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एसडीपो ओ की निगरानी में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.