लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में आउट ऑफ स्कूल बच्चों व परिवार सर्वेक्षण के कार्य में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी ड्यूटी पर लगा दिया गया है। पहले बीटीसी व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को ही इस कार्य में लगाया गया था। अब 14 अगस्त तक चलाए जाने वाले इस अभियान में यह भी शामिल होंगे। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रति छात्र व परिवार के सर्वे के अनुसार 10-10 रुपये विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को नहीं मिलेगी। छह वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के वह बच्चे जो स्कूल नहीं आ रहे हैं। उनका विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। खासकर मलिन बस्तियों व ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे मजदू...