मोतिहारी, अगस्त 11 -- मोतिहारी। शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठ गये हैं। उनकी मांगों में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के कर्मचारियों को लंबित पदोन्नति देने, एसीपी व एमएसीपी के तहत पदोन्नति का लाभ देने, पदोन्नत कर्मचारियों का पे फिक्सेशन करने, पांचवे, छठे व सातवें वेतनमान के अंतर की राशि का शीघ्र भुगतान करने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, समझौते के आधार पर दैनिक वेतनभोगी को नियमित करने, शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिये आरक्षित पदों पर तत्काल पदस्थापन करने आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...