कानपुर, जून 14 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों में करीब 40 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामियों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। गिरदौं गांव के मौजा नारायनपुर गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुये लाखों की चोरी कर डाली। जागने पर गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। नारायनपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि वह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। उनकी पुत्री की शादी कुछ माह के बाद होनी है। शादी के लिये जेवर, नगदी, कपड़े सह...