अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर के महुआखेड़ा व क्वार्सी थाना क्षेत्रों में शिक्षक व भाजपा नेता के बंद मकानों में चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। मूलरूप से दादों क्षेत्र के गांव नाय-भाय निवासी प्रबुद्ध दीक्षित ने महुआखेड़ा क्षेत्र में विनय नगर में मकान बना रखा है। हालांकि बेटे की पढ़ाई के चलते वे फिलहाल मथुरा के कोसी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। शनिवार रात को बदमाश उनके मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। फिर कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। वहीं, दूसरी घटना क्वार्सी क्षेत्र के नर्मदा विहार में भाजपा के एससी मोर्चा के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह के मकान में हुई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू ...