बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- फोटो : चंडी रैली : चंडी प्रखंड के पोराजित गांव में शुक्रवार को नामांकन जागरुकता रैली में शामिल बच्चे व अन्य। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के पोराजित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने शुक्रवार को नामांकन जागरुकता रैली निकाली। जन्म दिया है तो शिक्षा दो..., पढ़ी, लिखी बहना घर की है गहना..., बेटा पढ़ाना फर्ज है, तो बेटी में क्या हर्ज है... के नारों से गांव की गलियां गूंजती रही। मौके पर प्राचार्य राजु कुमार के अलावा दीपक कुमार, रघुराई कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, मिथिलेश कुमार, मोनी कुमारी, मधु कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...